नई दिल्ली, अगस्त 31 -- पेनी स्टॉक लैंसर कंटेनर लाइंस में सोमवार को बाजार खुलते ही गजब की तेजी देखने को मिली है। लैंसर कंटेनर लाइंस के शेयर सोमवार को BSE में 20 पर्सेंट चढ़कर 13.83 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली लैंसर कंटेनर लाइंस के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को दनादन 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनीलॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन देने वाली कंपनी लैंसर कंटेनर लाइंस (Lancer Container Lines) अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने जनवरी 2018 में अपने निवेशकों को 3:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर शेयरधारकों को 3 बोनस शेयर बांटे। लैंसर क...