नई दिल्ली, मार्च 24 -- Suzlon Energy Ltd Share: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर मंगलवार, 24 मार्च को करीब 2% तक चढ़ गए, जब कंपनी को GAIL से लगभग 100 मेगावॉट का एक और बड़ा ऑर्डर मिला। यह GAIL की तरफ से सुजलॉन को मिला छठा रिपीट ऑर्डर है, जिससे कंपनी के प्रति भरोसा साफ झलकता है। खबर सामने आने के बाद निवेशकों में हल्की सकारात्मकता देखी गई और शेयर Rs.40.67 के आसपास ट्रेड करता दिखा।कंपनी ने क्या कहा कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह वित्त वर्ष 2026 में मिला चौथा PSU (सरकारी कंपनी) ऑर्डर है। इस प्रोजेक्ट से बनने वाली बिजली का इस्तेमाल महाराष्ट्र के नंदुरबार में GAIL के आने वाले पेट्रोकेमिकल प्लांट को डीकार्बोनाइज करने में किया जाएगा। यानी यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- आशीष कचोलिया ने इस कंपनी के...