नई दिल्ली, मई 8 -- एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट के उछाल के साथ 337.40 रुपये पर पहुंच गए। डिफेंस कंपनी के शेयरों में यह उछाल दनादन 3 ऑर्डर मिलने से आया है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को यह ऑर्डर रक्षा मंत्रालय, सरकारी डिफेंस कंपनी और प्राइवेट कंपनियों से मिले हैं। पिछले 5 साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 3000 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। डिफेंस कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेलडिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे डिफेंस मिनिस्ट्री से 174.78 मिलियन रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा, कंपनी को पब्लिक सेक्...