नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- स्मॉलकैप कंपनी एससी एग्रोटेक के शेयर पिछले कुछ दिन से रॉकेट सा उड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 5% के अपर सर्किट के साथ 75.79 रुपये पर पहुंच गए हैं और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है। एससी एग्रोटेक के शेयर इस महीने दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। कंपनी के शेयरों में 2 नवंबर 2026 से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। एससी एग्रोटेक के शेयर लगातार 13वें दिन अपर सर्किट पर हैं। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 125 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी अपने शेयरधारकों को डबल गिफ्ट देने जा रही है। एससी एग्रोटेक बोनस शेयर के साथ-साथ अपने शेयर का बंटवारा कर रही है। लगातार 13 दिन से अपर सर्किट पर शेयरएससी एग्रोटेक (SC Agrotech) के शेयर 2 नवंबर 2026 को 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 40.25 रुपये पर बंद हुए। कंप...