दनसार पंचायत में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में
पूर्णिया, जून 15 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के दनसार पंचायत में 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सहयोग शिविर के संचालन, प्राप्त आवेदनों के निष्पादन तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- चौसा, सरेंजा और बनारपुर में लगेगा सहयोग शिविर ज्ञात हो कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.