बुलंदशहर, मार्च 16 -- दनकौर तिराहा पर एक व्यक्ति के महत्वपूर्ण दस्तावेज ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को पड़े मिले। दस्तावेजों में पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक तथा साइन किया हुआ चेक शामिल था। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) राजीव कुमार और उनकी टीम ने कागजों में मिले फोन नंबर के आधार पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया और उसे मौके पर बुलाया। बाद में दस्तावेजों की पहचान होने पर सभी प्रपत्र सुरक्षित रूप से उनके मालिक को वापस कर दिए गए। यह सभी दस्तावेज कपिल कुमार शर्मा के बताए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस की इस सराहनीय पहल से दस्तावेज खोने से परेशान व्यक्ति को बड़ी राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.