रामपुर, दिसम्बर 18 -- बिलासपुर के गांव दनकरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज दोपहर 11 बजे से किसान पाठशाला का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शामिल होंगे। इस किसान पाठशाला में किसानों को उन्नत खेती और तकनीकि आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसानों को फसल पैदावार बढ़ाने के टिप्स भी दिए जाएंगे। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि किसान अधिक से अधिक संख्या में किसान पाठशाला में शामिल हों। इसमें किसानों को खेती की तकनीकि व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 250 से अधिक गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन होगा। यह आयोजन 29 दिसंबर तक अलग-अलग गांवों में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.