देवरिया, अप्रैल 17 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दनउर पुल के समीप रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।मृतक की पहचान देवरिया जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नागौर टोला निवासी बब्बन बिंद (43) पुत्र बीपत बिंद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन और आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई ...