दधीचि देहदान समिति की बैठक में नेत्रदान पखवाड़ा पर चर्चा
पूर्णिया, अगस्त 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रीन पार्क टैक्सी स्टैंड में दधीचि देहदान समिति के सदस्यों ने बैठक की। जिसमें आगामी 28 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक आयोजित होने वाली नेत्रदान पखवाड़ा के बारे में विस्तृत रूप में चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लगातार 15 दिनों तक नेत्रदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही साथ नेत्रदान का संकल्प पत्र भराया जाएगा। 29 अगस्त को आरएन शाह चौक से शुरुआत की जाएगी। इसके उपरांत पॉलिटेक्निक चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार, गुलाबबाग, बैलोरी चौक , कसबा, रामबाग, मधुबनी से होते हुए 10 सितम्बर को ग्रीन पार्क में समाप्त किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से दधीचि देहदान समिति के सरवन कुमार जेजानी, नीलम अग्रवाल, आलोक लोहिया, अमित कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार, मनोज कुमार, कृष्णकांत वर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.