कटिहार, जून 5 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि दधीचि देहदान समिति जिला शाखा की बैठक मेयर ऊषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से लोगो में नेत्रदान व अंगदान को प्रोत्साहित करने हेतु पांच जून को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया। मेयर ने बताया कि नेत्रदान व अंगदान के लिए समाज में जागरूकता की कमी से लोग समय पर नेत्रदान नहीं कर पाते है, इसके लिए समिति तत्पर है। नेत्रदान के इच्छुक लोगों को हर तरह की मदद पहुंचाई जाय ताकि नेत्रदान उपरांत औरों को नेत्र ज्योति प्रदान किया जा सके।समिति की सचिव डॉ रंजना झा ने कहा कि मरणोपरांत शरीर एवं आत्मा को अमर बनाए रखने के लिए नेत्रदान व अंगदान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- नेत्रदान अंगदान एवं देहदान जागरुकता को लेकर 7 जून को क्षेत्रीय सम्मेलन बैठक में मौजूद उपाध्यक्ष अनिल चमड...