अररिया, अप्रैल 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज में सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों की एक प्रेरणादायक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब शहर के 22 वें नेत्रदाता स्वर्गीय कमलेश चोपड़ा की 12 वीं के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर दधीचि देहदान समिति और तेरापंथ युवक परिषद की संयुक्त टीम ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों का सम्मान किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम के दौरान समिति एवं परिषद के सदस्यों ने स्वर्गीय कमलेश चोपड़ा की धर्मपत्नी चंदा बोथरा और पुत्र पारस बोथरा को शॉल, दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनके परिवार के प्रति संवेदना का प्रतीक था, बल्कि समाज के प्रति उनके द्वारा लिए गए महान निर्णय-नेत्रदान की सराहना भी थी। इस अवसर पर उपस्थित लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.