घाटशिला, मई 14 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के सरडीहा पानीबांका गांव में चल रहे चार दिवसीय हरि नाम संकीर्तन बुधवार को दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ। वहीं दधि, हंडी को लेकर पुजारी ने पूरे गांव का परिभ्रमण किया। साथ ही हरे कृष्ण के नारों से पूरे इलाका गूंज उठा। युवा मंडली ने गाजे-बाजे के साथ गांव का परिभ्रमण किया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया गया। दधि हंडी पुनः मंडप प्रांगण पहुंची और इस तरह दधि महोत्सव का समापन हुआ। दोपहर को भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। रात को लीला कीर्तन पश्चिम बंगाल के कलाकार द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: पानीबांका में दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ हरि नाम संकीर्तन मेले को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य लोकेश राणा, स्वपन दास, पिंटू चंद आदि ने भूमिका निभाई। यह ...