उरई, दिसम्बर 30 -- उरई। जालौन की बेटी आरती राजपूत ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में चयन पाकर जिले का नाम रोशन किया है। डकोर के ग्राम ददरी निवासी आरती ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर आनंद व्यक्त किया। आरती के पिता कुंज बिहारी किसान हैं और मां कमलेश कुमारी गृहणी हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में स्वामी विवेकानंद महाराज जूनियर हाईस्कूल ददरी से हाईस्कूल, वर्ष 2010 में सनातन धर्म इंटर कॉलेज उरई से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 2015 में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया। वर्ष 2017 से 2025 तक वह बीएसएनएल फरीदाबाद में जूनियर इंजीनियर पद पर तैनात रहीं। नौकरी के साथ-साथ लगातार तैयारी करती रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.