ददरा देव स्थान के विवादित रास्ते का मामला सुलझा
चंदौली, जून 17 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकासखंड के ददरा गांव में वर्षों से विवादित देवस्थान को जाने वाले रास्ते की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से खाली करा लिया। तहसीलदार ने देवस्थान तक जाने वाले चकमार्ग का निर्माण कराते हुए विश्वकर्मा बस्ती और देव स्थान को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया। ददरा गांव में अराजी नं 426 में 0.065 हेक्टेयर भूमि देवस्थान के नाम से दर्ज है। अगल-बगल के काश्तकारों ने देवस्थान को जाने वाले मार्ग पर और पास ही स्थित बंजर भूमि पर बने प्राथमिक विद्यालय के जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया था। जिसके चलते स्कूली बच्चों के साथ है चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा कर्मियों को विद्यालय तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। चक मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.