शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- जनपद के ददऊं गांव निवासी अभिनेता आलोक पांडेय को भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आलोक अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं और यहीं से उन्होंने अभिनय का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया। भावलखेड़ा ब्लॉक के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे आलोक पांडेय ने अपने संघर्ष के दम पर मुंबई तक का सफर तय किया। उन्होंने वर्ष 2006 में शाहजहांपुर की संस्कृति नाट्य मंच से अभिनय की शुरुआत की और रंगमंच पर कई नाटकों में अभिनय कर अपनी प्रतिभा को निखारा। इसके बाद 2009 से 2011 तक भारतेंदु नाट्य अकादमी में प्रशिक्षण लिया और आगे सत्यजीत रे फिल्म एवं टीवी इंस्टीट्यूट, कोलकाता से भी अभिनय की बारीकियां सीखीं। साल 2012 में मुंबई पहुंचे...