पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला नियोजन कार्यालय की ओर से नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड परिसर में मंगलवार को लगाया गया। दतोपंत ठेंगडी रोजगार मेला में 35 युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिया गया। 101 अन्य अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों ने शॉर्टलिस्ट किया है। मेले में 18 विभिन्न कंपनियों ने स्टॉल लगाने के लिए प्रस्ताव दिया था परंतु मेले में 16 कंपनियों ने प्रतिनिधि ही पहुंच सके। पलामू जिला नियोजन पदाधिकारी निरज कुमार ने रोजगार मेले का उद्घाटन किया। मेले में उपस्थित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि और युवाओं को संबोधित करते हुए नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि मेले में रोजगार की खोज के लिए पहुंचे युवा और युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है। विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर जाकर योग्यता के अनुसार मन पसंद जॉब ले सकते हैं। लड़कियों को जॉब के लिए प्रेरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.