रामगढ़, अगस्त 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय रामगढ़ की ओर से आज छावनी परिषद फुटबॉल मैदान में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष रंधीर कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय साव और जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में स्थानीय प्रतिष्ठानों (वी-मार्ट, प्रेम्संस बजाज, सिटी स्टाइल आदि) के साथ-साथ तमिलनाडु और चेन्नई (एनटीटीएफ, एथर एनर्जी) जैसे देश के विभिन्न हिस्सों से आईं प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि रंधीर कुमार गुप्ता ने युवाओं को अपनी योग्यता व रुचि के अनुसार नौकरी चुनने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, नियोक्ता प्रतिनिधियों ने युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए ...