देवरिया, अप्रैल 28 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्री दत्तात्रेय धाम बेलुआर घाट के संस्थापक ने एसडीएम को सोमवार को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने पराली जलाने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग किया है।श्री दत्तात्रेय धाम के संस्थापक, थानापति महंत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा 13 मढ़ी स्वामी परमानन्द गिरि ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि 24 अप्रैल की सायं करीब 3.27 बजे धाम के पास खेत में पड़े पराली में आग दिया गया। जिससे धाम के फलदार पेड़, पौधे और फूल आदि झुलस गए। उन्होंने कहा है कि उनकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया था। यह भी पढ़ें- पेड़ों में आग लगाने की शिकायत, कार्रवाई की मांग उन्होंने मांग किया है कि पराली जलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...