अररिया, मार्च 13 -- अररिया, संवाददाता शुक्रवार को डीएम विनोद दुहन ने दत्तक ग्रहण संस्थान और और पर्यवेक्षण गृह की निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण समिति भी डीएम के साथ थे। दी गई जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान डीएम ने संस्थान में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने संस्थान में आवास, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बच्चों के रहने के कमरे, रसोईघर, भोजनालय, अध्ययन कक्ष और परिसर की साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। बताया गया कि सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक और बेहतर पाई गईं। इस अवसर पर डीएम द्वारा विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को...