सहरसा, मार्च 29 -- सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शनिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक गृह संस्थान का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम के डीएम ने आवासित शिशुओं के देखरेख के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया । सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कार्यशीलता की जांच की गई। पंजी संधारण का अवलोकन किया गया। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को सेवाभाव से निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया । इस अवसर अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी,सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...