फतेहपुर, मार्च 3 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के दतौली स्थित यमुना पुल पर दो ट्रेलर की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहनों के भिड़ंत से पुल पर करीब आधा घंटा वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर आवागमन बहाल कराया। बांदा बहराइच राष्ट्रीय राज्य मार्ग के दतौली गांव में स्थित यमुना पुल पर मंगलवार दोपहर फतेहपुर जिले के बेरा गढ़ीवा निवासी गणेश कुमार ट्रेलर में गिट्टी लाद कर बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहा था, तभी बांदा जिले के अतर्रा निवासी मातादीन ट्रेलर लेकर फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहा था। यमुना पुल के बीचो बीच दोनों ट्रेलर में सीधी भिड़त हो गई। जिसमें दोनों ट्रेलर के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही आमने सामने भिड़ंत होने से दोनो...