बाराबंकी, मार्च 5 -- रामनगर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दतौली में पंचायत घर की सार्थकता धरातल पर दिख रही है। जहां आम लोगों के कार्य निपटाए जा रहे हैं। एक और जहां तमाम पंचायत घर बंद रहते वहीं यहां का पंचायत घर रोज खुलता है और आम जन के कार्य भी होते। पंचायत सहायक विभा वर्मा, सचिव बीना चतुर्वेदी और ग्राम प्रधान उमेश चंद्र वर्मा की सक्रियता से पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए सुविधा का केंद्र बना है। पंचायत सहायक भी नियमित रूप से आती हैं और कंप्यूटर के माध्यम से ग्रामीणों के विभिन्न कार्य समय से निस्तारित करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...