दतिया, जुलाई 12 -- मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया। शुक्रवार शाम से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान करीब 5000 समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर 11 घंटे से अधिक समय तक जाम लगाए रखा। प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ टकराव के बाद हालात बिगड़ गए। अब पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस पर किया गया था पथराव पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने एसपी, कलेक्टर सहित पुलिस बल पर पथराव किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है क...