दतिया में हो गया उपचुनाव का ऐलान, कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट; जाने लें सबकुछ
दतिया, जुलाई 2 -- चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की खाली हुई दतिया विधानसभा सीट पर चुनाव का ऐलान कर दिया है। राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद अब इस सीट पर चुनाव होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि इस सीट के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को इसके रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया की शुरुआत 6 जुलाई से होगी। इस दिन गजट जारी कर अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। 14 जुलाई को दतिया विधानसभा सीट के लिए आए नामांकन की जांच की जाएगी और प्रत्याशियों को 16 जुलाई तक अपना नाम वापस लेने का समय दिया जाएगा। इसके बाद 30 जुलाई को वोटिंग होगी। वोटिंग के बाद 3 अगस्त को ही यहां मतगणना होगी और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.