रांची, जून 14 -- खूंटी, संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के के वार्ड संख्या-4 स्थित दतिया में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद हेमंती कुमारी एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह ब्लड बैंक प्रभारी डॉ आनंद किशोर उरांव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ आनंद किशोर उरांव ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस: रेडक्रॉस और लाइंस क्लब की आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहरक्त की आवश्यकता उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष औसतन 1.4 करोड़ यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि खूंटी जिले में हर माह लगभग 450 यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। यह रक्त थैलेसीमिया एवं सिकल सेल के मरीजों, गर्भवती महिलाओं और सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के...