दतिया, दिसम्बर 17 -- मध्यप्रदेश के दतिया में बीच सड़क एक युवती को गोली मारने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना गोंदन थाना क्षेत्र की है। जहां प्रेम प्रसंग के शक में यह खौफनाक वारदात सामने आई है। गोंदन थाना क्षेत्र के शाहपुर हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक किशोरी को सिरफिरे युवक ने गोली मार दी। घटना कमलापुरी गांव के पास की है। आरोपी युवक ने पहले किशोरी का रास्ता रोका और फिर कट्टे से उसके सीने पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल किशोरी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है और इलाज जारी है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.