दतिया में धारा 163 लागू, हाईवे जाम; नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर बवाल, पथराव में SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल
दतिया, जुलाई 11 -- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा में टिकट को लेकर शुरू हुआ विरोध अब कानून-व्यवस्था की बड़ी चुनौती बन गया है। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का विरोध लगातार उग्र होता गया। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी है। प्रशासन के आदेश के अनुसार, अब बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर रोक रहेगी। साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश उपचुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है। यह भी पढ़ें- कौन हैं आशुतोष जिन्हें BJP ने नरोत्तम मिश्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.