दतिया, जनवरी 24 -- मध्य प्रदेश के दतिया में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के सरसई थाने के गांव मुस्तरा में शुक्रवार रात रेत रॉयल्टी चेक पोस्ट पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुस्तरा गांव में शिवा कॉपरेशन रेत कंपनी का रॉयल्टी चेक पोस्ट संचालित है, जहां छत्रपाल सिंह और राज प्रताप सिंह राजावत कर्मचारी के रूप में काम करते है।कुछ दिन पहले सलेतरा निवासी अजय झा से ट्रैक्टर की रॉयल्टी को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात अजय झा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ चेक पोस्ट पर पहुंचा और हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों द्वारा की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.