मथुरा, अप्रैल 23 -- मथुरा। दतिया-मथुरा ट्रॉफी के लीग क्रिकेट मुकाबले में सनशाइन क्रिकेट अकादमी दतिया ने सीएई मथुरा को 49 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सीपी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दतिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। दतिया की ओर से वेदांत नापित ने 81 गेंदों पर 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। समार्थ तोमर ने 18, शुकरन ने 15 रन का योगदान दिया। सीएई मथुरा के ध्रुव द्विवेदी ने 3 एवं यश दीक्षित ने 2 विकेट लिए। जबाब में सीएई मथुरा की टीम 25.4 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सजल गुप्ता ने 22 एवं तेजस सिंह ने 13 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। दतिया के गेंदबाज लक्ष्य सक्सेना ने 6 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। श्रीराम बघेल ने 2 विकेट लिए और...