झांसी, अगस्त 6 -- झांसी। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद झांसी पहुंचे। उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा। सिंघार ने दावा किया कि दतिया की जीत मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई शुरुआत है और 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के खिलाफ काम किया है तो उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बदलाव देखने को मिलेगा। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर तीखा हमला बोला। यह भी पढ़ें- दतिया में पार्टी के कड़े ऐक्शन के बाद आशु...