दतिया, अप्रैल 25 -- जिले के बीकर गांव में प्रशासन का एक अलग ही मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला, जब कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव में चौपाल लगाकर लोगों से सीधे संवाद किया और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने ग्रामीणों से पानी, बिजली, सड़क, राशन और आवास जैसी आवश्यक सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। खास बात यह रही कि अधिकारियों ने शिकायतों को केवल सुना ही नहीं, बल्कि कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी कराया। यह पहल किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लगी, जहां आम लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाता है। यह भी पढ़ें- विदेशी महिला से गैंगरेप: HC ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.