दतिया उपचुनाव में गठबंधन की जीत पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे
उरई, अगस्त 5 -- कालपी। संवाददाता मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद कालपी में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 3 अगस्त को हुई मतगणना में जीत की खबर मिलते ही दोनों दलों के कार्यकर्ता टरननगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, गोले दागकर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। सपा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव और कांग्रेस नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार ने कहा कि दतिया के नतीजों ने साबित कर दिया है कि जनता भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है। भाजपा का अंत अब निश्चित है। यह भी पढ़ें- दतिया में पार्टी के कड़े ऐक्शन के बाद आशुतोष तिवारी से मिले नरोत्तम मिश्रा, कार्यकर्ताओं को दी कौन सी नसीहत कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह सरसेला, वीरेन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.