दतिया उपचुनाव में कांग्रेस जीती, भाजपा क्यों हारी? 5 बड़े फैक्टर माने जा रहे गेमचेंजर
दतिया, अगस्त 3 -- Datiya Bypoll Result: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कुँवर घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को हराकर अहम जीत दर्ज की। यह उपचुनाव भले ही एक सीट का था, लेकिन इसे प्रदेश भाजपा के नए नेतृत्व की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा था। दूसरी ओर, कांग्रेस के लिए यह जीत ऐसे समय आई है, जब चुनाव से ठीक पहले पार्टी के भीतर भी असंतोष और गुटबाजी की खबरें सामने आई थीं। दतिया उपचुनाव राजेंद्र भारती की विधायकी रद्द होने के बाद कराया गया था। कांग्रेस ने कुँवर घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा, जबकि भाजपा ने आशुतोष तिवारी पर दांव चला था। चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक विश्लेषकों के बीच इस बात पर चर्चा तेज हो गई कि आखिर किन कारणों से भाजपा यह सीट नहीं बचा सकी और कांग्रेस ने बाजी मार ली। आइए जानते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.