भोपाल, जुलाई 12 -- मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उनके समर्थकों के बवाल के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा में दिख रही इस अंतर कलह को भुनाने के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने नरोत्तम मिश्रा को अपने टिकट पर दतिया से उपचुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। यह भी पढ़ें- कौन हैं आशुतोष जिन्हें BJP ने नरोत्तम मिश्रा का पत्ता काट उतारा, मच गया हंगामा शिवसेना (यूबीटी) यह प्रस्ताव भाजपा द्वारा शुक्रवार को आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के एक दिन बाद आया है। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने शुक्रवार को हाईवे जाम कर जोरदार उग्र प्रदर्शन किया था, जो कुछ स्...