दतावली में लगे कूड़े के ढेर से ग्रामीणों में रोष
संभल, जून 12 -- विकासखंड की ग्राम पंचायत दतावली में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। गांव में फैली गंदगी के कारण जहां दुर्गंध का माहौल है, वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीण हेमपाल सिंह, नेम सिंह, बाबूराम, सिलचंद और नेत्रपाल ने बताया कि गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लंबे समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण विभिन्न स्थानों पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए हैं। इन ढेरों पर आवारा पशु भी मुंह मारते रहते हैं, जिससे गंदगी और अधिक फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों का घरों से बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.