रामपुर, अप्रैल 25 -- कस्बे में शुक्रवार की शाम भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कांग्रेस का पुतला फूंका और उसे महिला विरोधी बताया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर और जिला मंत्री विजेंद्र सैनी की अगुवाई में सरकथल के पास स्थित जनता महाविद्यालय में एकत्र हुए और कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी की। कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने तथा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया। युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संजय कश्यप, लखबीर सिंह, लक्खा, मानवेंद्र सिंह चौहान, मनीष चौहान और संकेत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भाजयुमो ने अखिलेश और राहुल गांधी का फूंका प्रतीकात्मक पुतला यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार में नारी शक्ति का सम्मान सर्वोच्च : प्रभारी मंत्री यह भी पढ़ें- जमुई: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर आक्रोश
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.