रामपुर, अप्रैल 7 -- दढ़ियाल। मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल के खिलाफ थाना टांडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, एसडीएम ने आरोपी के खिलाफ निलंबन की विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। स्वार निवासी मुजाहिद पुत्र अब्दुल खालिक की जमीन दढ़ियाल क्षेत्र में स्थित है। इस जमीन की विरासत दर्ज कराने के लिए मुजाहिद पिछले काफी समय से लेखपाल शंभू कुमार के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि लेखपाल काम करने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। लेखपाल की हठधर्मिता से परेशान होकर मुजाहिद ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन यूनिट) के मुरादाबाद कार्यालय में कर दी।शिकायत की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.