दढ़ियाल में नमाज के बाद लोगों ने दी मुबारकबाद
रामपुर, मई 28 -- दढ़ियाल। थाना टांडा क्षेत्र की चौकी दढ़ियाल में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की। नमाज के बाद, लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके उपरांत सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। कई स्थानों पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी अमन - चैन की दुआ, गले मिल एक दूसरे को दी बधाई त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए चौकी दढ़ियाल पुलिस और प्रशासन पूरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.