जहानाबाद, अप्रैल 24 -- 05 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ट्रामा करपी थाना क्षेत्र के रामकिशुन बिगहा में मच रही अफरा तफरी युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस को करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी करपी, निज संवाददाता। दूसरी शादी के चक्कर में प्रेमी ने दूरी बनाया तो विवाहित युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गयी। घटना करपी थाना क्षेत्र के रामकिशुन बिगहा गांव की है। उक्त गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जिसके कारण घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासन को करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- बहन को न्याय दिलाने के लिए ढाई घंटे टॉवर पर चढ़ा रहा युवक जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ी युवती की पहचान खजूरी गांव निवासी 25 वर्षीय खुशबू कुमारी के र...