दगड़ीगोड़ा-बेल्डीह कच्ची सड़क बनी मुसीबत, हादसों का शिकार हो रहे स्कूली बच्चे
जमशेदपुर, मई 24 -- पटमदा प्रखंड की बिड़रा पंचायत अंतर्गत दगड़ीगोडा से बेलडीह गांव तक करीब डेढ़ किमी लंबी कच्ची सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे और बारिश के दौरान जमा होने वाला कीचड़ इसे दुर्घटनाग्रस्त एवं खतरनाक मार्ग में तब्दील कर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क से होकर रोज बेल्डीह स्कूल और कांकीडीह स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं आवाजाही करते हैं। कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चे अक्सर साइकिल समेत सड़क पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने के लिए बच्चों के पास कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है, जिससे मजबूरी में उन्हें इसी जर्जर सड़क से गुजरना पड़ता है। सड़क की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं और मरीजों पर पड़ रहा है। आपात स्थिति में अस्पताल या डॉक्टर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.