रांची, फरवरी 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पीछे जयप्रकाश नगर में हुए दखल दिहानी की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को काफी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने रातू रोड कब्रिस्तान के पास सुबह 8:30 बजे सड़क को जाम कर दिया और दिन के 11:30 बजे के बाद तक प्रदर्शन और हंगामा किया। ऐसे में करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन करने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसमें महिला-पुरुष के साथ बच्चे भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से कार्रवाई पर रोक लगाने, मामले की पुनः जांच कराने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, प्रदर्शन का पता चलने पर जाम हटाने के लिए पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.