मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। कमरा मोहल्ला इलाके में दखल देहानी कराने गई पुलिस टीम के साथ हंगामा करने के आरोप में नगर थाने की पुलिस ने दो आरोपितों को बुधवार को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि उक्त भूमि पर आरोपितों के भाई ने बैंक से लोन लिया था। इसे चुकाने में असफल होने पर दखल देहानी की प्रक्रिया कराई जा रही थी। इसी दौरान हंगामा व विरोध किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...