अलीगढ़, फरवरी 28 -- इगलास, संवाददाता। मंगलायतन विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव दक्ष-2026 का समापन कार्यक्रम शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिससे सभागार उत्सवमय वातावरण में रंग गया। दक्ष का भव्य समापन विद्यार्थियों के लिए यादगार पल बन गया, जिसमें प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि दक्ष जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। दक्ष के अंतर्गत 28 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें करीब 1100 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में 250 स्वयंसेवकों और 200 से अधिक संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। स्टार नाइट में हरियाणवी गायक अजय हुड्डा के गीतों का विद्यार्थियों ने पूरे उमंग औ...