दक्ष सेना की जिला कार्यकारिणी गठित
जौनपुर, जुलाई 6 -- जौनपुर। शहर स्थित एक हॉल में रविवार को दक्ष सेना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की जौनपुर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संदेश प्रजापति को जौनपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्षता संगठन के संस्थापक और प्रमुख वीरेंद्र प्रजापति ने की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और उसके विस्तार पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सत्यम ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण प्रजापति, कोषाध्यक्ष अभिषेक प्रजापति, रवि, मंगेश, विक्रांत सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को अधिक सक्रिय बनाने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- अखिल ब्राह्मण उत्थान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.