अमरोहा, मई 5 -- दक्ष प्रजापति की प्रतिमा स्थापना को लेकर प्रजापति समाज के लोगों ने पूर्व विधायक हरपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिमा की स्थापना जल्द ही नगर क्षेत्र में करवाए जाने की मांग की। सोमवार सुबह प्रजापति समाज के लोगों का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। यहां पूर्व विधायक एवं चेयरपर्सन पति हरपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। नगर क्षेत्र में भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा की स्थापना कराए जाने की मांग की। कहा कि भगवान दक्ष प्रजापति समाज के आराध्य देव हैं। उनकी प्रतिमा स्थापना से नगर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित स्थल पर प्रतिमा स्थापित होने से नगर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। यह स्थान सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र भी बन सकता है। इस दौरान डॉ.उत्तम सिंह प्रजापति, रजनीश प्रजापति, उमेश प...