दक्ष ने पावरलिफ्टिंग में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक
देहरादून, अगस्त 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के 12वीं कक्षा के छात्र दक्ष वर्मा ने 26वीं उत्तराखंड राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किया है। देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।दक्ष ने सब-जूनियर 53 किलोग्राम भार वर्ग की बेंच प्रेस स्पर्धा में 75 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। वहीं, इसी वर्ग की डेडलिफ्ट स्पर्धा में 145 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक झटका। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दक्ष का चयन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 6 से 8 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- नेशनल पावरलिफ्टिंग टीम म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.