कानपुर, जनवरी 24 -- दक्षिण में 28 जनवरी से 8 फरवरी तक गंगा बैराज से जलापूर्ति ठप रहेगी। बता दें कि जल निगम जीआरपी पाइप लाइन बिछा रहा है। इस दौरान मछली मंडी साकेत नगर, दक्षिण द्वार बारादेवी, पराग डेरी के सामने, दीप टॉकीज तिराहा और निराला नगर जोनल पंपिंग स्टेशन के पास पाइप लाइन को जोड़ा जाना है। लिहाजा, मुख्य फीडर मेन लाइन 12 दिन तक बंद रहेगी। वहीं, गंगा बैराज से दादा नगर फ्लाईओवर व फूलबाग तक जलापूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.