नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- महिला आरक्षण को लेकर आज से संसद का तीन दिनों का सेशन शुरू हो रहा है। इस सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया जाएगा ताकि इसे 2029 के आम चुनाव में लागू किया जा सके। आरक्षण को लेकर किसी भी दल ने आपत्ति नहीं जताई है, लेकिन साउथ के दलों ने परिसीमन का सवाल उठा दिया है। इसके अलावा कांग्रेस भी यही तर्क देते हुए खिलाफ जाने की बात कर रही है कि परिसीमन में सरकार मनमानी करना चाहती है। वहीं सरकार को साउथ के ही एक राज्य आंध्र प्रदेश से बड़ा सहारा मिला है। यहां के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने 100 पर्सेंट साथ की बात कही है। उनकी पार्टी टीडीपी सत्ताधारी एनडीए गठबंधन का हिस्सा भी है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि हर राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा की सीटों को दोगुनाकर दिया जाएगा। सीट और...