कानपुर, मई 8 -- कानपुर। समयावधि पूरी कर चुकी जल निगम की वाटर लाइन बदलने का काम अभी भी 25 दिनों बाद भी पूरा नहीं हुआ। इस कारण कोई एक दर्जन जोनल पंपिंग स्टेशनों पर पानी सप्लाई गंगा बैराज से ठप है। करीब 12 लाख आबादी पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। पार्षद अर्पित यादव ने फजलगंज जल निगम दफ्तर जाकर सहायक अभियंता को खाली बाल्टी के साथ ज्ञापन सौंपा। कहा,जल्द पानी सप्लाई शुरू न हुई तो सड़कों पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। पार्षद अर्पित यादव ने सहायक अभियंता को बताया कि 12 जेडपीएस में पानी न आने से जूही आईपीएस में पूरी तरह से पानी नहीं आ रहा है। यह भी पढ़ें- नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना ठप, पेयजल के लिए मचा हाहाकार इसके ओ ब्लॉक, के ब्लॉक, गोविंदनगर बस्ती, कर्रही, बर्रा, अर्रा, दामोदर नगर, वाई ब्लॉक किदवईनगर, यशोदानगर, बाबूपुरवा, बसंत विहार, जूही, ...