प्रयागराज, फरवरी 28 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। आवास विकास कॉलोनी (योजना-3) स्थित रामलीला मैदान के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 13वां स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के भव्य अभिषेक और विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्थानीय कलाकारों द्वारा सुंदरकांड का पाठ और मनमोहक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अतुल सिंह, राज सिंह और रवि वर्मा सहित कालोनीवासियों का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...